संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Part 1

 मै वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा चयनित एक सहायक अध्यापक के रूप में चौधरी गजेन्द सिन्ह इण्टर कालेज सिम्हारा कासिम पुर जनपद जालौन उत्तर प्रदेश में कार्यरत हूँ. मेरी नियुक्ति दिसम्बर 2021 में हुई । इस समय मैं 51 साल की उम्र पार कर चुका हूँ । मेरा जीवन बडा ही कष्टमय रहा । मै एक गरीब परिवार से हूँ । मेरे पूजनीय माता पिता बहुत ही गरीब थे। किसी तरह मजदूरी करके अपना तथा अपने बच्चों का पालन पोषण करते थे । मेरे माता पिता के कुल पॉच सन्तान है । तीन पुत्र और दो पुत्री । उन तीन पुत्रो में मै दूसरे नम्बर पर हूँ । जैसा कि सभी पैरेन्टस की कोशिश रहती है कि अपने बच्चो को पढा लिखा कर उस योग्य बना दे जिससे कि बच्चे अपना जीवन सुचारू रूप से चला सके । इन्ही विचारधाराओं के साथ हमारे पैरन्टस ने भी अपने सभी बच्चों को स्कूल मे पढने के लिए एडमीशन करवाया । लेकिन मेरे किसी भाई बहन ने 8वी की परीक्षा भी नहीं पास कर पाये । जबकि मेरे माता पिता गरीबी झेलते हुए मजदूरी करके भरपूर प्रयास किए कि मेरे बच्चे पढ लिख कर कुछ योग्य बन जाय । जहां तक मुझे याद है कि जब मैं सन् 1981 मे कक्...